ग्राम भारती द्वारा संचालित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज छिजारसी (पिलखुवा) हापुड़ में दो दिवसीय परीक्षा -" सरस्वती प्रतिभा खोज परीक्षा-2026" का आयोजन किया गया। जिसमें विद्या भारती की प्रेरणा से संचालित भारतीय शिक्षा समिति, शिशु शिक्षा समिति एवं जन शिक्षा समिति जिला हापुड़ के 17 विद्यालयों के 96 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। दो दिवसीय यह परीक्षा दो - दो पालियों में सम्पन्न हुई। यह परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक श्री मान विकास पुण्डीर (प्रधानाचार्य ग्राम भारती), केंद्र प्रभारी श्री राजीव फोगाट जी (प्रधानाचार्य सरस्वती शिशु मंदिर हापुड़) एवं केन्द्र पर्यवेक्षक श्रीमान कमल कुमार जी (संयोजक भारतीय शिक्षा परिषद) की अध्यक्षता में सम्पन्न कराई गई।

परीक्षा प्रमुख नितिन शर्मा जी, पूजा जी, प्रियंका चौहान जी, लता वर्मा जी एवं अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।

×