सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, ग्राम भारती में मंगलवार, 25 नवंबर 2025 को नवीन प्रशासनिक भवन का भव्य लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम अध्यक्ष श्रीमान अशोक शर्मा जी जनरल मैनेजर श्रीराम पिस्टन गाजियाबाद, मुख्य अतिथि श्रीमान भूषण जी उपाध्यक्ष ग्राम भारती, संरक्षक श्रीमान महेश गोयल जी, प्रबन्ध समिति अध्यक्ष श्रीमान सचिन सिंघल जी, मंत्री श्रीमान राहुल सिंघल जी, प्रकल्प प्रमुख श्रीमान कमल कुमार जी एवं प्रधानाचार्य श्रीमान विकास पुण्डीर जी द्वारा हवन एवं पूजन कर प्रारम्भ किया गया।

विद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष श्रीमान सचिन सिंघल जी ने स्मृति चिन्ह देकर सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान किया।

कार्यक्रम में हवन‌ के बाद विद्यालय के छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक झलकियां प्रस्तुत की गई।

मुख्य अतिथि भूषण जी ने बताया कि यह नया भवन विद्यालय के शैक्षिक और प्रशासनिक कार्यों को सुव्यवस्थित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम के अध्यक्ष श्रीमान अशोक शर्मा जी ने बताया कि अभिभावकों का स्नेह और आशीर्वाद ही विद्यालय के बच्चों को राष्ट्र के उज्जवल भविष्य के रूप में तैयार करने के संकल्प को पूर्ण करने हेतु अत्यंत आवश्यक है।

विद्यालय प्रबंध समिति के मंत्री श्रीमान राहुल सिंघल जी ने ग्राम भारती विद्यालय के प्रगति पथ पर प्रकाश डाला, और समस्त पिलखुवा क्षेत्र वासियों से एक बार ग्राम भारती अवश्य आने के लिए आवाह्न किया।

प्रकल्प प्रमुख श्री कमल कुमार जी ने इस शुभ अवसर पर आए हुए सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने साथ में भोजन - प्रसाद ग्रहण किया।

×